शुक्रवार 11 सितंबर 2026 - 16:43
मौलाना मोहम्मद अली गौहर साहब के फ़ूफीजाद भाई ने मैक्स हॉस्पिटल में ली अंतिम सास

डॉ. शमीम आबदी साहब मशरिक़ी उत्तर प्रदेश के मारूफ़ और बुलंद-पाया डॉक्टरों में शुमार होते थे। बढ़हलगंज में उनका अपना क्लीनिक और हॉस्पिटल था, जहाँ वह एक तवील अरसे से लोगों की तिब्बी ख़िदमत अंजाम दे रहे थे। तिब्बी ख़िदमात के साथ-साथ वह समाजी और सियासी मैदान में भी फ़आल रहे और पीस पार्टी के नायब सदर की हैसियत से अपनी ज़िम्मेदारियाँ अंजाम देते रहे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार,  निहायत रंजो-अफ़सोस के साथ यह ख़बर मौसूल हुई कि मौलाना मोहम्मद अली गौहर साहब के फूफीज़ाद भाई, मशरिक़ी उत्तर प्रदेश की मारूफ़ व मुमताज़ शख़्सियत, माहिर-ए-तिब्ब और पीस पार्टी के नायब सदर डॉ. शमीम आबदी साहब का चंद लम्हात क़ब्ल मैक्स हॉस्पिटल में इंतिक़ाल हो गया।

डॉ. शमीम आबदी साहब मशरिक़ी उत्तर प्रदेश के मारूफ़ और बुलंद-पाया डॉक्टरों में शुमार होते थे। बढ़हलगंज में उनका अपना क्लीनिक और हॉस्पिटल था, जहाँ वह एक तवील अरसे से लोगों की तिब्बी ख़िदमत अंजाम दे रहे थे। तिब्बी ख़िदमात के साथ-साथ वह समाजी और सियासी मैदान में भी फ़आल रहे और पीस पार्टी के नायब सदर की हैसियत से अपनी ज़िम्मेदारियाँ अंजाम देते रहे।

उनका इंतिक़ाल उनके अहले-ख़ाना, अज़ीज़ो-अक़ारिब, दोस्त-अहबाब, सियासी रुफ़क़ा और उन तमाम लोगों के लिए एक बड़ा सदमा है, जिनसे उनका ताल्लुक़ रहा और जिनकी उन्होंने अपनी ज़िंदगी में ख़िदमत की।

इस ग़म की घड़ी में हम मरहूम के तमाम अहले-ख़ाना, बिलख़ुसूस उनके बेटों, बेटियों और तमाम लवाहिक़ीन की ख़िदमत में दिली ताज़ियत व तसल्ली पेश करते हैं।

अल्लाह तआला मरहूम की मग़फ़िरत फ़रमाए, उनके दरजात बुलंद फ़रमाए, उन्हें जवारे-अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम में आला मुक़ाम अता फ़रमाए और तमाम लवाहिक़ीन को यह अज़ीम सदमा बर्दाश्त करने के लिए सब्र-ए-जमील अता फ़रमाए।

तमाम अहबाब व मोमिनीन से मोअद्दबाना गुज़ारिश है कि मरहूम की बुलंदी-ए-दरजात और मग़फ़िरत के लिए एक मर्तबा सूरए फ़ातिहा और सूरए इख़लास पढ़कर ईसाले-सवाब फ़रमाएँ।

मरहूम की रूह के ईसाले-सवाब के लिए एक मर्तबा सूरए फ़ातिहा।

शरीक़ -ए ग़म 
सैय्यद हुसैन मेहदी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha